अल्मोड़ा वासियों के लिए बड़ी राहत: कसारदेवी के उत्तरायण हॉस्पिटल में सेवाएं देंगे कुमाऊं के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, रविवार को मिलेगा परामर्श

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र से एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर सामने आई है।…

big-relief-for-the-people-of-almora-famous-surgeon-of-kumaon-dr-kp-kuniyal-will-provide-services-in-uttarayan-hospital-of-kasardevi-free-consultation-will-be-available-on-sunday

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र से एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर सामने आई है। कुमाऊं क्षेत्र के जाने-माने और प्रतिष्ठित जनरल व लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. केपी कुनियाल अब सप्ताह में एक दिन अल्मोड़ा में भी अपनी सेवाएं देंगे। रविवार 24 मई 2026 को अल्मोड़ा पहुंचे डॉ. कुनियाल ने कसारदेवी स्थित उत्तरायण हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और अस्पताल के संचालकों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

25

हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (KHRC) में कार्यरत और 31 से अधिक वर्षों का लंबा क्लिनिकल अनुभव रखने वाले डॉ. केपी कुनियाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अल्मोड़ा में अपने पुराने सेवाकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की माटी से उनका बेहद गहरा और आत्मीय लगाव रहा है। अपनी अत्यधिक व्यस्तताओं के बावजूद वे चाहते हैं कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को अपनी विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ दे सकें।

छोटी दिक्कतों के लिए हल्द्वानी भागने से मिलेगी मुक्ति

डॉ. कुनियाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पहाड़ के लोग छोटी-मोटी और सामान्य सर्जरी व स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए भी सीधे हल्द्वानी की तरफ रुख करते हैं, जिससे उनका काफी समय और पैसा बर्बाद होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फैसला किया है कि वे हर सप्ताह रविवार के दिन कसारदेवी के उत्तरायण हॉस्पिटल में मौजूद रहकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. ज्योत्सना कुनियाल देंगी पंचकर्म और आयुर्वेद का परामर्श इस बेहतरीन स्वास्थ्य पहल में डॉ. केपी कुनियाल के साथ उनकी पत्नी और जानी-मानी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल भी अपना सहयोग देंगी। डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि वे भी प्रत्येक रविवार को उत्तरायण अस्पताल में उपस्थित रहकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति से संबंधित परामर्श व उपचार प्रदान करेंगी।

मशहूर कार्डियो सर्जन डॉ. ओपी यादव की सोच का परिणाम

डॉ. केपी कुनियाल की इस जनसरोकारी पहल का स्वागत करते हुए उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि देश के जाने-माने कार्डियो थोरोसिक सर्जन डॉ. ओपी यादव की एक दूरगामी और सेवाभावी सोच के तहत ही अल्मोड़ा में ‘उत्तरायण हॉस्पिटल’ की स्थापना की गई है, ताकि इस पहाड़ी अंचल में बुनियादी व गंभीर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाया जा सके। उन्होंने कुनियाल दंपति की इस अनूठी पहल को अल्मोड़ा के चिकित्सा इतिहास में एक बड़ा और सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply