भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही प्रदेश की जनता: हरीश रावत, सरयू बगड़ में लगे राजनैतिक पंडाल में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर किए तीखें वार

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

new-modern

बागेश्वर सहयोगी
मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू बगड़ में लगे राजनैतिक पंडाल में पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई तीखें वार किए। रावत ने कहा कि जनता भाजपा शासन में घुटन महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आहवान किया।

मकर संक्रांति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का फूल और घुघुतों की माला पहनाकर स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली सरयू बगड़ में पहुंची। यहां रैली सभा में तब्दील हो गई।

pandal 22

सरयू बगड़ में जन सभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री भी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा कांग्रेस में स्वीकृत कार्यों को नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर अफसरशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

सभा को विधायक करन मेहरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व मनोज तिवारी समेत जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, राजेन्द्र टंगणिया, हरीश ऐठानी, रणजीत दास, गीता रावल, धीरज कोरंगा, भग़वत रावल, सज्जन लाल टम्टा आदि ने संबोधित किया। यहां राजेंद्र बाराकोटी, नगरध्यक्ष अल्मोड़ा पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, खजान पांडेय, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा, गोपा धपोला, धीरज कोरंगा, रंजीत दास, बालकृष्ण, भगत रावल, किशन कठायत, दामू देवली आदि मौजूद रहे।

बताते चले कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बागेश्वर सरयू बगड़ का विशेष स्थान है। वर्ष 1921 में मकर संक्रांति के दिन आंदोलनकारियों ने कुली बेगार के रजिस्टर सरयू में बहाए थे। सरयू का जल हाथ में लेकर कुली बेगारी नहीं करने का संकल्प लिया। तब से लेकर आज तक हर साल मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में राजनैतिक पंडाल सजता है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw