shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: 1 लाख 40 हजार की गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। सल्ट थाने की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स ने 27 किलो से अधिक गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्याल्दे निवासी युवक ने गांजा खरीद जसपुर उधमसिंह नगर ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्करों को धर दबोचा। बरामद गांजा की कीमत पुलिस द्वारा 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी जा रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan

एसआई धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी रविकुमार सैनी खंड विकास अधिकारी ब्लॉक सल्ट के समक्ष पॉलीटेक्निक गेट के पास वाहन संख्या— HR—29Z—1700 की तलाशी ली।

वाहन में सवार रोहित, दिग्विजय, धीरज कुमार, बृजेश गोस्वामी निवासी जसपुर, उधम सिंह नगर तथा देवीदत्त, निवासी पाहड़ पानी तहसील स्याल्दे
के कब्जे से तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 27.959 किलो गांजा बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पंत ने बताया कि आरोपी देवीदत्त से गांजा लेकर जसपुर को जा रहे थे। देवीदत्त अन्य तस्करों को मोहान तक छोड़ कर आने वाला था। लेकिन पुलिस द्वारा चैकिंग में हम सभी पकड़ लिये गये है। उन्होंने बताया कि इस गांजे को को आरोपी अपने प्रयोग के लिए ले जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw