shishu-mandir

Betalghat- युवा व्यापार मण्डल कार्यकारणी का गठन, तारा भंडारी बने अध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

बेतालघाट, 28 फरवरी 2021

new-modern
gyan-vigyan

बेतालघाट (Betalghat)। रविवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा की अध्यक्षता में बैठक की गई जिमसें सैकड़ो व्यापारी बैठक में पहुंचे थे। जिसमें सर्वसमिति से भारत आर्य को महामंत्री चुना गया व दिलीप सिंह नेगी को व्यापार मंडल का मीडिया प्रभारी बनाया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े…

Betalghat—आजीविका संघो ने वितरित किया 4.22 रू लाख का लाभांश

तारा सिंह भण्डारी को सर्वसमिति से युवा अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष रंजीत भण्डारी, महामंत्री अंकित जलाल, उपाध्यक्ष प्रमोद पडियार, मंत्री दिवाकर आर्य व प्रमोद कुमार को मंत्री चुना गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई व शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत प्रतिनिधि नंदकिशोर आर्य को बेतालघाट बाजार में टायल कार्य पूरा करने पर सम्मानित किया व उनके द्वारा आश्वासन दिया है कि व्यापार मंडल को 5 से 10 सौर ऊर्जा लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़े…

बेतालघाट (Betalghat) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी पूरन लाल वर्मा, लीलाधर जोशी, भगवत सिंह बोहरा, हर्ष सिंह बोहरा, उर्बादत खंडूरी, अर्जुन बोहरा, सुरेश आर्य, प्रताप बोहरा, महेश फुलारा, भगत रावत, रमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtubeचैनल को सब्सक्राब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/