shishu-mandir

Nainital- खेलों के जरिए युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से रखा जाएगा दूर: आप

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल, 28 फरवरी 2021

new-modern
gyan-vigyan

नैनीताल (Nainital)। समाज में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ नौजवानों व छात्रों का ध्यान अन्य गतिविधियों की और आकर्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा नगर इकाई द्वारा एक नयी पहल की गई, इसके तहत नौजवानों व छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की और प्रोत्साहित करने के लिए खेल गतिविधियों की और उनका रूझान बढ़ाया जायेगा।

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नैनीताल नगर में, युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल, युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, सन्नी सेलवान के प्रयासों से आज, माल रोड स्थित होटल पैलेस में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें युवा मोर्चा को इन गतिविधियों में तेजी लाने के किक्रेट का किट दिया गया, जिसके तहत युवा मोर्चा नैनीताल (Nainital) के विभिन्न हिस्सों में, खेल गतिविधियों को आयोजित करेगा।

माल रोड स्थित इस कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल ने नौजवानों और छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि नैनीताल नगर पर्यटन क्षेत्र के साथ साथ शिक्षा और खेल गतिविधियों के लिए भी पूरे देश प्रदेश में प्रसिद्ध है,

परन्तु कुछ वर्षों से नगर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गहन चिंतन का विषय है, और आज समाज के हर वर्ग का ये उत्तरदायित्व बनता है, कि वह इस सामाजिक बुराई से युवाओं और छात्रों को बचाने के लिए आगे आये, क्योंकि नौजवान और छात्र ही इस देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं, अगर नौजवान और छात्र इस प्रवृत्ति की और आगे बढ़ेंगे। तो ये पूरे समाज के लिए अहितकर होगा।

यह भी पढ़े…

Nainital वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल (Nainital) में 4 ग्राम स्मैक के साथ टैक्सी चालक धरा


नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि युवा मोर्चा का ये प्रयास अत्यन्त सराहनीय है, और आम आदमी पार्टी उनके इन प्रयासों में सदा साथ रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल तथा संचालन नगर महामंत्री महेश आर्य ने किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर उपाध्यक्ष आर सी पंत, उमेश तिवारी, नगर मंत्री मोहित राजपूत, विजय साह, संगठन मंत्री सतनाम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष विधा देवी, मंत्री जसप्रीत कौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, शाहरुख , नितिन गौरव, सौरभ, सन्नी सेलवान, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, गोधन सिंह, सुखविंदर सिंह, सुल्तान अहमद, आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/