Pithoragarh- मजदूर दिवस पर रैली आयोजित कर दी कानूनी जानकारियां

पिथौरागढ़। मजदूर दिवस पर पिथौरागढ़ चंपावत के दवा प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय के गांधी चौक में एकत्रित होकर सभा आयोजित की और मजदूर दिवस की…

पिथौरागढ़। मजदूर दिवस पर पिथौरागढ़ चंपावत के दवा प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय के गांधी चौक में एकत्रित होकर सभा आयोजित की और मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर में एक रैली भी निकाली गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों का अहम योगदान है आज हम उन सभी मजदूरों श्रमिकों को याद करते हैं जिन्होंने देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रम कानूनों को उद्योगपतियों की बजाय श्रमिकों के हित में बनाया जाए।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक पीके मिश्रा, सचिव भगवान सिंह, मनोज भंडारी, महेश भट्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे।

दूसरी ओर जिला विधिक प्राधिकरण पिथौरागढ़ की ओर से मजदूरों के लिए रामलीला मैदान प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्राधिकरण के रिटेनर वकील पराविधिक कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को उनके हित में बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में रिटेनर वकील मोहन सिंह नाथ, मजदूर संगठन के अध्यक्ष चंचल राम, पराविधिक कार्यकर्ता राजेंद्र भट्ट, निर्मला पांडे, हेमा कापड़ी पुष्कर सिंह, गीता बिष्ट समेत अनेक लोग उपस्थित थे।