Almora- वन संपदा बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान जरूरी: सीडीओ

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 16 मार्च 2021
Almora
वनाग्नि सुरक्षा सम्बन्धित बैठक मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। सीडीओ ने कहा कि वन सम्पदा एवं पर्यावरण को बचाने के लिए वनों में आग न लगे इसके लिए स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता आन्दोलन चलाने होंगे।

new-modern

मुख्य विकास अधिकारी ने एनसीसी, एसएसबी, आईटीबीपी, महिला मंगल दल व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से प्रत्येक ब्लाॅक में एक सप्ताह के भीतर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इस अभियान में लोगों को वनाग्नि से होने वाली हानि व इसे रोकने के बारे में अवगत कराया जाय।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बने ईको क्लब के छात्रों को भी समय-समय पर जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से वनस्पति के साथ-साथ कई प्रजातियां लुप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking- नाबालिग से छेड़छाड़ के अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरी खबर

Almora- सर्वदलीय महिला संस्था की होली 18 को

वन्य जीवों के साथ जंगलों को बचाने के लिए जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायतों, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत विभाग, ग्राम प्रधान, महिला एवं युवक मंगल दल आदि को जागरूक रहना होगा जिससे आस-पास में लगने वाले वनाग्नि को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लगने वाली आग से कई दुष्परिणाम सामने आते है इसलिए वनों में किसी भी क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर प्रबन्धन किये जाय।

इस बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में वनाग्नि रोकने से सम्बन्धित शपथ ली जाय इसके साथ-साथ विद्यालयों में भी यह शपथ दिलायी जाय। जिससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए किये गये प्रबन्धन की जानकारी दी और सभी विभागों से सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़े…

Almora- गैरसैंण कमीश्नरी (Gairsain mandal) के विरोध में निकाली रथ यात्रा

बैठक में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम आरसी कांडपाल, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द के अलावा एनएसएस, एसएसबी, आईटीबीपी के अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos