Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु(Jawahar Lal Nehru), कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा, 27 मई 2020भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की 56वीं पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद करते…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 27 मई 2020
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की 56वीं पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि पंडित नेहरू (Jawahar Lal Nehru) ने न सिर्फ देश की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष किया बल्कि आजादी के बाद भारत को एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश के आजाद होने के बाद प्रधानमंत्री पद पर रहते उन्होंने देश के विकास के लिए जो कार्य किया वो आज भी सराहनीय और अनुकरणीय है.

जिलाध्यक्ष पान्डेय ने कहा कि पंचवर्षीय योजनाओं के जरिए उन्होंने भारत को विकास के पथ पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई. 1947 में भारत को आजादी मिलने पर पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने. संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों गुटनिरपेक्ष नीतियों की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की ओर से ही हुई थी.

जिलाध्यक्ष पान्डेय ने इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों से पंडित नेहरू के दिखाये आदर्शों पर चलने की अपील की.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय आदि मौजूद थे.