Almora:: जागेश्वर के उडियारी गांव में दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

अल्मोड़ा, 02 जनवरी 2022- बीजेपी नेता सुभाष पांडे ने जागेश्वर विधानसभा के बांगी, तलकोट,उडियारी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया साथ में क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं…

अल्मोड़ा, 02 जनवरी 2022- बीजेपी नेता सुभाष पांडे ने जागेश्वर विधानसभा के बांगी, तलकोट,उडियारी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया साथ में क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उडियारी ग्राम में बैठक की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस दौरान उन्होंने जनता की जनसमस्याएं सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्यवाही हेतु वार्ता की। उन्होंने जनता को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की।

कांग्रेस ने विशाल रैली से पिथौरागढ़ में किया चुनावी शंखनाद


उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकास नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन किया।

LPG subsidy चाहिए तो आज ही करें ये काम


भ्रमण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल ,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी , उपाध्यक्ष केशव राम ,न्याय पंचायत प्रभारी दिवान सिंह नेगी ,राजन सिंह नेगी ,कुन्दन बिष्ट ,गंगा भट्ट ,बची सिंह बिष्ट ,रजनीश अधिकारी ,मनोज सिंह ,भीम सिंह ,महेन्द्र सिंह ,उम्मेद बर्गली ,किशन अधिकारी ,पान सिंह , प्रकाश जोशी ,डूंगर सिंह ,प्रकाश धानक आदि मौजूद थे।