अल्मोड़ा: मुख्य मार्ग में बह रहा नाले का गंदा पानी(Dirty water), लोग परेशान

Almora: Dirty water flowing in the main road, people upset अल्मोड़ा,23 नवंबर 2021- स्वच्छता सर्वेक्षण के नारेबाजी और अपील के बीच अल्मोड़ा नगरपालिका के थपलिया…

Almora: Dirty water flowing in the main road, people upset

अल्मोड़ा,23 नवंबर 2021- स्वच्छता सर्वेक्षण के नारेबाजी और अपील के बीच अल्मोड़ा नगरपालिका के थपलिया में मुख्य मार्ग में नाले का गंदा पानी(Dirty water) बह रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुहल्ले और नगर में आने जाने वाले कई लोग इस मार्ग से गुजरते हैं जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नाले की गंदगी के चलते मार्ग वाले हिस्से के पास पूरा गंदा पानी (Dirty water)मार्ग में बह रहा है। नाले के ठीक ऊपर सीढ़िया बनी हैं और ठीक मार्ग के पास नाला रास्ते में बह रहा है।

गायत्री प्रज्ञापीठ के पास यह नाला या तो चोक है या फिर टूटा हुआ है। लोगों का कहना है कि नाले का सारा गंदा पानी (Dirty water)मार्ग में बह रहा है और लोगों का मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

वहां बिछाए गए पत्थरों पर पांव रख लोग जैसे तैसे इधर उधर गुजर रहे हैं। लोगों ने जल्द ही इस नाले की मरम्मत करने की मांग की है और पालिका और प्रशासन से जल्द ही उचित कदम उठाने की मांग की है।