shishu-mandir

बड़ी खबर : जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल, जानिए क्या है कारण

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

भारत में महंगाई से लगातार जनता त्रस्त चल रही है। पेट्रोल डीजल से लेकर खाने पीने तक के सामान के दाम आसमान छू रहे है, हालांकि कुछ दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल के दामों में कमी की लेकिन उसके बावजूद भी पेट्रोल डीजल आम आदमी के लिए बहुत महँगा है और सबसे बड़ा सरदर्द बना हुआ है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

कितना सस्ता हुआ कच्चा तेल जल्द ही पेट्रोल के दामों में और कमी हो सकती है और इसका कारण होगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का सस्ता होना। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी कि WTI के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो कि अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल 57 सेंट यानी की 0.72% सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 78.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। जबकि WTI में 0.51% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद ये 75.55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

क्यों सस्ता हो रहा है कच्चा तेल

आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, पिछले 7 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है। आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने हाल के समय में अपनी सप्लाई में बढ़ोतरी की है। वहीं जापान ने भी यूरोप में कोरोना के कारण पैदा हुई गैस की किल्लत कोई देखते हुए अपने गैस को खदान खोलने का ऐलान किया है। यह दोनों ही ऐसी वजह हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों को कम करने में बड़ा योगदान निभाया है।