shishu-mandir

Almora- बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसी हुए लाल, फूंका पुतला

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 20 जनवरी 2021
बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने आज यहां केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसी यहां चौघानपाटा Almora में एकत्रित हुए और कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

new-modern
gyan-vigyan


इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने अपनी चरम सीमा पार कर ली है और पेट्रोल, डीजल के मूल्यों की बेतहाशा वृद्धि कर केंद्र सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से दैनिक उपभोग की सभी चीजें महंगी हो गयी है जिससे जनता त्रस्त है।

saraswati-bal-vidya-niketan

Almora- मल्ला महल (Malla Mahal) पुनर्निर्माण कार्य की हो उच्चस्तरीय जांचः उपपा, सरकार व जिला प्रशासन पर लगाएं कई गंभीर आरोप


रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक और तो रसोई गैस सिलेण्डर में लगातार मूल्य की वृद्धि की जा रही है और दूसरी ओर सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रुपये जनता के खातों में डालकर जनता को छलने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि खाद्य तेल के दाम भीआसमान छू रहे है। (Almora)

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की इस जनविरोधी सरकार को जनता की आर्थिक स्थिति से कुछ भी लेना देना नहीं है। कहा कि जहां कोरोना काल में भी जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां चली गयी है तथा उनके काम, धंधे ठप्प है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के राज में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कहा कि दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं आटा, चावल, तेल, दालें या पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम इस सरकार के समय मे सबसे ज्यादा बढ़े है वही भवन निर्माण सामग्री के दाम भी बेतहाशा बढ़ गए है।

Syalde News- दरवाजे पर मिला जला हुआ टार्च, किवाड़ खुले और घर में रहने वाली महिला गायब


रौतेला ने कहा कि इस दौर में आज आदमी के पास रोजगार नहीं है और महंगाई के कारण जीवनयापन मुश्किल हो गया है। कहा कि भाजपा की इस जनविरोधी सरकार से आज आम आदमी परेशान है। और ऐसे में केंद्र सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है जो कि बेशर्मी से अधिक कुछ नही है। कहा कि इसका जबाब जनता आने वाले चुनावों में अवश्य देगी। (Almora)

Almora- बाबा गंगनाथ मंदिर में हुआ माघी खिचड़ी का आयोजन


पुतला दहन करने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राजीव कर्नाटक, संजय दुर्गापाल, तारा चन्द्र जोशी, पारितोष जोशी, सचिव चन्द्र कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, अम्बीराम, हर्ष कनवाल, विपिन त्रिपाठी, विनोद सिंह, अरविन्द रौतेला, रमेश नेगी, फाकिर खान, जितेन्द्र अधिकारी, प्रदीप, तारू तिवारी आदि शामिल रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/