मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का (Almora) अल्मोड़ा दौरा 27 को

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा (Almora)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 को अल्मोड़ा आ रहे है। वह इस दिन अल्मोड़ा और सल्ट में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बैठक आयोजित की।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिह रावत, अल्मोड़ा (Almora) पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, सहित अनेक विधायक भाग लेगें।


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को पहले सल्ट आ रहे है। और वह सल्ट क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर सल्ट के दिवंगत विधायक स्व सुरेंद्र सिंह जीना की शोक सभा कार्यक्रम में शिरकत करेगे और कार्यकर्ताओं से बात कर आगामी विधानसभा उप चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं की राय जानने का प्रयास करेंगे।

Almora- बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसी हुए लाल, फूंका पुतला


27 जनवरी को ही मुख्यमंत्री सल्ट से अल्मोड़ा आयेंगे और को कार्यकर्ताओ से बातचीत करेेगे। इसी दिन वह अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्मोड़ा की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 27 जनवरी करे को रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में ही करेंगे।

28 जनवरी को मुख्यमंत्री सोबन सिह जीना विश्वविद्यालय में जायेगे यहां उनका नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम है। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टीमो का गठन किया गया, जिसमें स्वागत के लिए महिला मोर्चा को और नगर की साज सज्जा की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गयी।

Almora- बाबा गंगनाथ मंदिर में हुआ माघी खिचड़ी का आयोजन


बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी, महेन्द्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्मोड़ा ग्रामीण अध्यक्ष ललित मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजा खान, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, रिक्खु, जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद, जितेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह पूना, गोपाल रॉयल आदि ने भागदारी की।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp