shishu-mandir

Almora- अमित बिष्ट बने जिलाध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 20 मार्च 2021
Almora-
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की नव नियुक्त ​अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने जिला व शहर कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा की है।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े….

Almora- आम आदमी पार्टी का धरना जारी

अमित बिष्ट को जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, कांग्रेस सोशल मीडिया बनाया गया है। जबकि भगत रावत को रानीखेत शहर का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चले कि वर्तमान में अमित बिष्ट जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश युवा कांग्रेस के पदों पर कार्य कर रहे है। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावजोर शोर से लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े….

Almora- शुक्रवार को 2 नये कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 15

उन्होंने कहा​ कि विधानसभा चुनाव में जीत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी, इसके लिए वह जल्द ही प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ​मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद कार्यकारणी का विस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा वेबसाइट, सोशल मीडिया एप, हेल्पलाईन नंबर और सदस्य बनाओं नंबर लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़े….

Almora- एडी ने राइंका लोधिया व अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

अमित के जिलाध्यक्ष, सोशल मीडिया कांग्रेस बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है और उनका स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष, कांग्रेस सोशल मीडिया बनाएं जाने पर अमित ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कांग्रेस शिल्पी अरोड़ा समेत समस्त कांग्रेस परिवार का आभार जताया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/