Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- आम आदमी पार्टी का धरना जारी

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021 अल्मोड़ा। गैरसैंण मंडल से अल्मोड़ा (Almora) को बाहर किये जाने की मांग को लेकर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ​जोशी के…

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। गैरसैंण मंडल से अल्मोड़ा (Almora) को बाहर किये जाने की मांग को लेकर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ​जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का धरना आज छठे दिन में प्रवेश कर गया।

आप नेताओं की माने तो लगातार छह दिनों से दिन—रात चल रहे आम आदमी पार्टी के धरने को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों एवं शहर के सभी वर्गों का भारी समर्थन​ मिल रहा है।

आप नेता अमित जोशी का कहना है कि पोस्टकार्ड एवं सिग्नेचर के माध्यम से आम आदमी पार्टी के धरने को अपना समर्थन दे रहे हैं। Almora के बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दलों एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने भी धरने पर शिरकत कर आम आदमी पार्टी की इस मांग को जायज बताते हुए इसका समर्थन किया है।

बीती रात राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड लोक वाहिनी के दयाकृष्ण कांडपाल धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को सीपीआई (एम) के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने धरना स्थल पर आकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़े….

Almora- शुक्रवार को 2 नये कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 15

आप नेताओं का कहना है कि जहां सरकार के नुमाइंदों ने छ: दिनों से आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली है, वही धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी का यह धरना Almora का एक बड़ा जन आंदोलन बनता जा रहा है,जिसमें अल्मोड़ा शहर के सभी वर्गों के लोग युवा छात्र एवं तमाम बुद्धिजीवी इस आंदोलन को जायज बताते हुए अपना समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़े….

अल्मोड़ा (Almora) स्वास्थ्य विभाग भर्ती मामला पहुंचा हाईकोर्ट, इनसे मांगा जवाब पढ़ें पूरी खबर

Almora- एडी ने राइंका लोधिया व अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

धरने में आप उपाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एन एल साह, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, रजनी पंत, सुनीता पांडे, पूनम त्रिपाठी, राधा नेगी, मुन्नी प्रसाद, योगेंद्र अधिकारी, नुकुल आगरी, भानु पांडे, एडवोकेट मनोज उप्रेती, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, नवीन चन्द्र आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/