अल्मोड़ा में मौसम विभाग के अलर्ट के चलते 1 सप्ताह तक सभी सरकारी बैठकें और शिविर स्थगित

अल्मोड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और संभावित प्राकृतिक आपदा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए…

weather update

अल्मोड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और संभावित प्राकृतिक आपदा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 1 सप्ताह तक सभी सरकारी बैठकें और शिविर स्थगित कर दिए है।

25
26


जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के सभी विभागों को आगामी एक सप्ताह तक प्रस्तावित सभी विभागीय बैठकों, समीक्षा बैठकों, शिविरों तथा बीडीसी बैठकों को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही रहेंगे जिससे संभावित आपदा की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।


रविवार को नवीन कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अंशुल सिंह ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभागों का फील्ड में सक्रिय रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।


बैठक में विभागवार आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत एवं बचाव दलों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही आपदा से निपटने के लिए जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक भारी मशीनरी, मानवबल तथा अन्य संसाधनों की उपलब्धता को भी परखा गया। जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने तथा किसी भी व्यवधान की स्थिति में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


जिलाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित आईआरएस तथा आईआरटी और क्यूआरटी में नामित अधिकारियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखेने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा है।

Leave a Reply