अल्मोड़ा नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश: पांडेखोला में बंद नाले और कलमठ बने आफत

अल्मोड़ा। लगातार हो रही भारी बारिश ने पांडेखोला क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। लंबे समय से बंद पड़े…

widespread-public-outrage-over-almora-municipal-corporations

अल्मोड़ा। लगातार हो रही भारी बारिश ने पांडेखोला क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। लंबे समय से बंद पड़े नगर निगम के नाले और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के कलमठ की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी और भारी मात्रा में मलबा सीधे स्थानीय निवासियों के मकानों के आंगन व छतों तक पहुंच गया।

25
26

इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त हो गया।भारी बारिश के कारण उमेश गौड़ के छत में तक मलबा भर गया है,जबकि रोड साइड में कमरों में मलबा और पानी घुस गया।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी और मलबा रिहायशी इलाके में घुस आया, जिससे कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई, जिसके बाद एनएच की टीम ने तो मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद नगर निगम की कोई भी टीम स्थिति संभालने नहीं पहुंची।


नगर निगम की इस उदासीनता से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मजदूर लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू कराया। क्षेत्रीय पार्षद ज्योति साह ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मानसून के दौरान त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। उन्होंने बंद नालों की तुरंत सफाई कराने और प्रभावित परिवारों को उचित राहत प्रदान देने की मांग की है।

Leave a Reply