भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार 2० जुलाई को जनपद…

breaking

मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार 2० जुलाई को जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

25
26


बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने ये आदेश जारी किए हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24घंटों में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थाओं में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं।

Leave a Reply