आखिरकार कराची में कहां से आई अचानक 22 लाशे, हाई अलर्ट किया गया जारी, जाने इन रहस्यमई मौतो की वजह

Karachi Dead Bodies : पाकिस्तान के कराची शहर में रहस्यमय मौतो से अब बवाल मच गया है। यहां अलग-अलग इलाकों में 22 लाशे से मिली…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Karachi Dead Bodies : पाकिस्तान के कराची शहर में रहस्यमय मौतो से अब बवाल मच गया है। यहां अलग-अलग इलाकों में 22 लाशे से मिली हैं। पाकिस्तानी NGO की कोशिशों के बाद भी 22 में से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पांच नए शव मिलने के बाद अब लाशों की संख्या 22 हो गई है जिसके बाद शहर में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।

इन रहस्यमई मौतो को लेकर काफी चिंताएं भी जताई जा रही हैं। एनजीओ छीपा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को कराची के अलग-अलग इलाकों में 5 और शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से 3 नशेड़ी लग रहे थे, हालांकि अभी तक एक भी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

छीपा संगठन शहर में एंबुलेंस नेटवर्क चलाता हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि अज्ञात शवों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। ये शव लावारिस हैं, क्योंकि मृतकों का कोई रिश्तेदार उन्हें लेने नहीं आया।

ये है इन मौतों की वजह?

कराची में इन मोटो की वजह हीट वेव मानी जा रही है। बंदरगाह शहर में भीषण गर्मी से लोगों की जाने जा रही हैं। शहर में कई नागरिक इस गर्मी से काफी प्रभावित हुए हैं। कई को तो अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा है। वही मिली लाशो का कारण भी यही बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नशे की लत की वजह से भी कुछ लोगों की जानें गई हैं।

नशे का बढ़ने लगा चलन

कराची में ईधी फाउंडेशन के एक अधिकारी अजीम खान ने बताया कि मृत पाए गए ज्यादातर लोग नशे के आदी थे, जो अत्यधिक गर्मी के कारण नशे के प्रभाव में मर गए। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया कि जब एक वरिष्ठ नागरिक ने अपने घर के बाहर नशेड़ियों को रोका तो उन पर बेरहमी से हमला कर दिया गया। यह घटना पाकिस्तान में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की बढ़ती समस्या को दिखाती है।