बुजुर्ग की लाश को लेकर लोन लेने पहुंची महिला फिर ऐसे हुआ शक और किया जेल के दर्शन

Smriti Nigam
2 Min Read

कहते हैं एक इंसान पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है और किसी की जान भी ले सकता है। हालांकि इस बार ब्राजील की राजधानी  रियो डी जेनेरियो से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला 68 वर्षीय मृत व्यक्ति को लेकर बैंक पहुंच गई।

new-modern

इसके बाद वह अपने लिए लोन के कागज पर साइन करवाने की कोशिश करने लगी। बैंक कर्मचारियों को जब लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस बैंक पहुंच गए और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

एरिका डी सूज़ा विएरा नून्स नाम की एक महिला बीते 16 अप्रैल को बैंक पहुंची।  वो वहां अपने मृत रिश्तेदार को व्हीलचेयर पर बिठा कर बैंक में 3,250 डॉलर लोन अमाउंट वाले कागजात पर साइन कराने की कोशिश करने लगी। इस दौरान बूढ़ा आदमी बार-बार सर झुका रहा था जिस महिला संभालने की कोशिश कर रही थी वह बुजुर्ग व्यक्ति को चाचा कहकर पुकार रही थी।

जब उसे महिला ने उसे पेन पकड़वाने की कोशिश की तो इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। पूरी घटना का वीडियो एक बैंक के लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल भी हो रहा है।

बैंक कर्मचारियों को नून्स की कहानी पर शक

बैंक कर्मचारियों को नून्स की कहानी पसंद नहीं आई क्योंकि उन्हें पहले से ही शक हो गया था। उन्होंने पुलिस को बुलाया जिसने नून्स को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कथित तौर पर शव को मुर्दाघर ले जाया गया। बाद में बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान 68 वर्षीय पाउलो रॉबर्टो ब्रागा के रूप में की गई, जो बैंक में ले जाने से पहले कई घंटों पहले मर चुके थे।पुलिस प्रमुख ने घटना के बारे में कहा कि उन्होंने 22 साल की नौकरी में कभी ऐसा केस नहीं देखा था।

TAGGED: ,