किस देश की नदी ऐसी है जहां स्नान करने मात्र से सभी पाप दूर हो जाते है, जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया जवाब

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने हजारों की संख्या में लोग आते हैं और कई तरह के प्रश्न पूछते है, वही कई लोग सोशल मीडिया पर भी उनसे सवाल पूछते है। इनमें से कुछ लोगों के सवाल बहुत ही अजीब होते हैं। वही एक व्यक्ति ने पूछा भगवान बार-बार भारत भूमि पर ही क्यों जन्म लेते हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में प्रेमानंद बाबा ने क्या कहा।

new-modern

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वैसे तो भगवान सभी के अंदर विराजमान है। कहा कि भक्तों ने अपने हृदय को भक्ति के द्वारा मार्जन करके अविधा का नाश करके भगवान को प्रकाशित कर लिया है। इस तरह विश्व में सिर्फ भारत ही संतों की भूमि और महा भागवत की भूमि है। इसलिए भगवान सिर्फ यही अवतरित होते हैं।प्रेमानंद महाराज ने कहा कि किस देश की नदी ऐसी है जहां स्नान करने मात्र से सभी पाप दूर हो जाते है।

ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है यहां की मिट्टी को स्पर्श करने की योजना बड़े-बड़े ऋषि मुनि करते हैं। अवध ,काशी ,वृंदावन ,द्वारिका में बड़े-बड़े संत महात्मा है। इसलिए भगवान ने इन स्थानों पर जन्म लेकर इन्हे परम पवित्र किया।