ब्रेकिंग न्यूज: बाजार में पड़ा मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

new-modern

डेस्क। नैनीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह टहलने के लिए गए कुछ लोगों को अंडा मार्केट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस के शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान दुर्गा सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी मंगोली के रूप में हुई।

कुछ लोगों द्वारा मृतक को बीती शाम इसी क्षेत्र में देखे जाने की बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक नगर के ही किसी दुकान में कार्य करता था।

पुलिस के अनुसार शव के पास से शराब की एक खाली शीशी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि रात में ठंड एवं शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….