अल्मोड़ा, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजलों की कीमत से अब महंगाई की तेज मार की आशंका बढ़ने लगी है। लगातार कीमतें बढ़ने का सिलसिला अभी जारी है।
अल्मोड़ा में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। इंडेन पंपों पर इसकी कीमत 100.87 रुपये पहुंच गई है। जबकि डीजल भी 96 से आगे की दौड़ लगा शतक के करीब पहुंचने वाला है। कुछ अन्य पंपों पर कल ही पेट्रोल की कीमत 100 को छू चुकी थी।
आशंका यह है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें और बढ़ेगी ऐसी स्थिति में लोगों को महंगाई की आशंका भी पैदा होने लगी है। वहीं दूसरी ओर लोग वाहनों की टंकी को फुल कराने की कोशिश में लगे हैं इससे पंपों में समय से पहले ईधन खत्म होने की सूचनाएं आ रही है।
लोगों का मानना है कि जल्द ही यात्री किराया और ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ जायेगी। कई टैक्सी संचालकों का कहना है कि किराया बढ़ाना अब जरूरी हो गया है कि क्योंकि चौथी बार बढ़े किराये के बाद अंतर 7 रूपये से अधिक हो गया है। वहीं ट्रासंपोर्ट संचालन करने वालों का भी मानना है कि हेड लोड किराया बढ़ने से हर चीज की दाम बढ़ेंगे।
