उत्तरायण अस्पताल पपरसैली में जनरल सर्जन डॉ. कुनियाल रविवार को प्रातः 11 बजे से ओपीडी करेंगे।
इस विशेष ओपीडी में हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायरॉइड, स्तन संबंधी रोग, शरीर में गांठ, लंबे समय से न भरने वाले घाव एवं अन्य सामान्य शल्य चिकित्सा संबंधी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन एवं आगे के उपचार के संबंध में भी उचित सलाह दी जाएगी।
यह जानकारी उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने दी है, इस संबंध में अधिक जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9810601252 पर प्राप्त की जा सकती है।

