भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौघानपाटा, अल्मोड़ा में मिष्ठान वितरण किया ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा इसे पूरे उत्तराखंड और विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि श्री कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है।
पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भगत दा ने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की है। उनका सम्मान पूरे पर्वतीय क्षेत्र के सम्मान के समान है।
दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि श्री कोश्यारी ने सदैव उत्तराखंड की संस्कृति, युवाओं और विकास के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्हें मिला यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आज विशेष उत्साह का माहौल है। पद्म भूषण सम्मान से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, देवेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, आनंद कनवाल, सुनील कर्नाटक, सौरव वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, रमेश धपोला, जगमोहन बिष्ट, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, देवाशीष नेगी, निशा बिष्ट, पूजा मेहता, आशीष जोशी, हयात सिंह बिष्ट, ललित मेहता, आनंद भोज,नवीन बिष्ट, हरीश कनवाल, कमल वर्मा, हिमांशु अधिकारी, मुस्तकीम मालिक, हितेश नेगी, अभिषेक जोशी, संजय जोशी, रोहित भोज, प्रमोद पवार, सुनील बिष्ट, तस्लीम अहमद, जगत तिवारी, ममता साह, पीयूष कुमार, संदीप ठाकुर, निकेश बिष्ट, गौरव भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
