चौखुटिया: लखनेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्म उत्सव प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लखनेश्वरी धाम में मां लखनेश्वरी के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया…

Lakhnari Bhagwat

25
26


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लखनेश्वरी धाम में मां लखनेश्वरी के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान कथा परिसर गूंजे कन्हैया के जयकारों से गूंज उठा,कथा स्थल पर कई श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथावाचक मोहन चंद्र पाठक ने धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया। सबसे आकर्षक प्रसंग कृष्ण जन्म उत्सव का मंचन रहा जिससे श्रद्धालु भक्तिरस में सरोबार नजर आए।
यजमान के रूप में किशोर सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, किशोर मासीवाल और भुवन चंद्र सपत्नीक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश नेगी, हीरा बिष्ट, राजेंद्र कांडपाल, चंद्रादत्त पांडे, मुख्य सेवक उमेश रावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।