Uttrakhand: जीबी पंत पर्यावरण ‌संस्थान(GB Pant Environment Institute) अल्मोड़ा के डायरेक्टर होंगे प्रोफेसर नौटियाल

editor1
1 Min Read

Notiyal appointed director of GB Pant Environment Institute

उत्तरा न्यूज, 22 न्यूज 2022-अल्मोड़ा जीबी पन्त पर्यावरण संस्थान (GB Pant Environment Institute)के निदेशक पद पर प्रोफेसर सुनील नौटियाल (sunil noutiyal)की नियुक्ति हुई है।

new-modern


वर्तमान में वह बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज में कार्यरत हैं।


जानकारी अनुसार कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने प्रोफेसर नौटियाल के नाम पर मुहर लगाई है।
डॉ सुनील नौटियाल वर्तमान में बैंगलोर स्थित सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान बेंगलुरु के पारिस्थितिक अर्थशास्त्र और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं।


नौटियाल ने अपनी पीएचडी जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान (NIHE) में प्रोफेसर आरके मैखुरी के दिशा-निर्देशन में पूरी की थी।
उन्होंने 1998/1999 में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

प्रोफेसर नौटियाल के अब तक 180 से अधिक शोध पत्र एवं लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए जा चुके हैं।