वाह- बाल अखबार ‘नन्ही कलम’ के रचनात्मक रविवार कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक की भागीदारी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बाल अखबार ‘नन्हीं कलम’ की ओर से रचनात्मक रविवार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। टकाना…

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बाल अखबार ‘नन्हीं कलम’ की ओर से रचनात्मक रविवार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। टकाना स्थित आरंभ एक्टिविटी सेंटर में गतिविधियों की शुरुआत बच्चों द्वारा पढ़ी गई कहानियों की किताबों पर बात करने से शुरू हुई। एकलव्य प्रकाशन से प्रकाशित बाल साहित्य बच्चों को बेहद पसंद आया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

समूहवार बच्चों ने पढ़ी गयी किताबों पर प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद लेखन की विभिन्न विधाओं कहानी, कविता, पत्र, लेख इत्यादि की जानकारी बच्चों को दी गयी। बच्चों ने अपने लिखने के लिए विभिन्न विषयों व विधाओं का चुनाव किया।

IMG 20220501 WA0012

नन्हीं कलम के आशीष ने बताया कि स्कूली बच्चों की रचमात्मक अभिव्यक्ति को मंच देने के लिए अखबार का प्रकाशन शुरू किया गया था। अब इसके नए अंक की तैयारी चल रही है और हमारी कोशिश है कि इसके संपादन में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल किया जा सके।
गतिविधि का अंत बच्चों द्वारा नन्हीं कलम के नए अंक की प्रस्तावित सामग्री पर चर्चा करने से हुआ। यह तय हुआ कि नया अंक वर्तमान में मनोरंजन के विभिन्न माध्यमों के उपयोग पर केंद्रित रहेगा। इसके लिए बच्चे पुरानी पीढ़ी के साक्षात्कार लेकर भी सामग्री जुटाएंगे।