Uttarakhand- संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बाथरूम में मिला शव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
death file photo

हल्द्वानी, 13 मार्च 2021
हल्द्वानी (Uttarakhand)
के मथुरा विहार में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

new-modern

यह भी पढ़े….

Uttarakhand culture- कोई लौटा दो मेरा बचपन, कोई लौटा दो हमारी फूलदेई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मथुरा विहार निवासी 36 वर्षीय तरुण गुणवंत पुत्र स्व. टीका राम गुणवंत शाम करीब 6 बजे बाथरूम में गया। काफी देर बाद भी वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने आवाज दी लेकिन बाथरूम से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो तरूण अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़े……

Uttarakhand प्राधिकरण और गैरसैंण मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता : उत्तरा न्यूज़

आनन—फानन में परिजन तरूण को नजदीक स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए।

इसी दौरान देर रात किसी ने पुलिस को फोन कर तरूण की मौत पर कई तरह सवाल व शक जताने शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर मृतक के घर पहुंची। लेकिन परिजनों के इसे सामान्य मौत बताकर शव का पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस शव को ​कब्जे में लिए बगैर वापस लौट गई।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/