Uttarakhand- तुर्की में अपने मुक्कों का जौहर दिखाएंगे दुर्योधन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 13 मार्च 2021
Uttarakhand-
जनपद पिथौरागढ़ निवासी मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी एलिट मैन एंड वुमन इस्तांबुल बाॅस्फोरस अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने तुर्की रवाना हो गए हैं।

holy-ange-school

इस्तांबुल, में आगामी 15 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में दुर्योधन नेगी 69 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम में शामिल हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने दी।

ezgif-1-436a9efdef

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बाथरूम में मिला शव

Uttarakhand- युवाओं ने सीखे बाॅक्सिंग, बैडमिन्टन व टीटी के गुर


भारतीय सेना
में कार्यरत दुर्योधन सिंह मुनस्यारी के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने 22 से 27 फरवरी, 2019 तक चाबार, ईरान में आयोजित मैकरन कप के एलिट पुरूष वर्ग में रजत पदक जीता था। मई 2019 में गोवाहाटी में द्वितीय इंडिया ओपन अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत हासिल किया। सितम्बर, 2019 में रूस में हुई वल्र्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में वह भागीदारी कर चुके हैं। अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज सुबेदार दिलीप पौरी, दुर्योधन नेगी के बेसिक प्रशिक्षक हैं।


तमाम खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दुर्योधन सिंह नेगी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े…

उत्तराखंड (Uttarakhand) से बड़ी खबर- मदन कौशिक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

इनमें कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चन्द्रा प्रकाश पन्त, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, जिला ओलंम्पिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पन्त, हरि दत्त कापड़ी अर्जुन अवार्डी, प्रो. जीत सिंह ज्याला पूर्व प्राचार्य, प्रधानाचार्य, स्पोर्ट्स काॅलेज मनोज कुमार शर्मा,

उप प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र पन्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन संघ भूपेश पन्त, अन्तर्राष्ट्रीय बाॅक्सर कै. देवी चन्द, अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी डीएल वर्मा, जुगल किशोर पांडेय, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, राकेश देवलाल, राजेन्द्र भट्ट, अजय राठौर, पवन जोशी, डा. पुष्कर सिंह बिष्ट व जोगेन्द्र बोरा सहित अनेक लोग शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Joinsub_watsapp