shishu-mandir

दिल्ली से Delhi Dehradun expressway निर्माण के लिए काटे जाएंगे 8588 पेड़, सरकार ने दी हरी झंडी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

प्रदेश सरकार ने Delhi Dehradun expressway के निर्माण के लिए 8588 पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान कर दी है। Supreme court के आदेशों को शामिल करते हुए uttarakhand government ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए। इन पेड़ों को काटने से होने वाले क्षति की पूर्ति के लिए शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड व बड़कला रेंज में 95.50 hectare भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन department के सचिव आशीष तिवारी ने शनिवार को पेड़ों को काटने की permission के order जारी कर दिए। यह पेड़ सहारनपुर की शिवालिक वन प्रभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72-ए (गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक) करीब 47.70 hectare वन भूमि में काटे जाएंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan

6 लेन में बनना है Delhi Dehradun expressway

इसमें से 5.189 hectare वनभूमि संरक्षित है जबकि 42.51 hectare क्षेत्र आरक्षित वन भूमि में आता है। Government ने यह भी शर्त रखी है कि वन भूमि में निर्माण agency मजदूरों के रहने के लिए कोई कैंप नहीं बनाएगी। साथ ही जिन 8588 पेड़ों को काटने की permission दी गई है यदि उसमें कुछ पेड़ एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान पर shift किए जा सकते हैं तो उसका भी पालन किया जाए।


Breaking : भारत पहुंचे दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मिले Corona Postive, नए वैरीएंट की खबरों के बीच मचा हड़कंप

1 December से पड़ सकता है आपकी जेब पर असर, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, 6 lane access controlled इस highway को Delhi से Uttar Pradesh और Uttrakhand की सीमाओं में बनना है।

यह Delhi Dehradun expressway कई मायनों में खास होगा और खासकर uttrakhand आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा क्योंकि Delhi से Dehradun ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा। Delhi Dehradun expressway का ज्यादातर हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से होकर गुजरेगा। इसको देखते हुए यहां पर करीब 5 किमी लंबा फोर लेन elevated flyover बनाया जाएगा।