अल्मोड़ा के 30 ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम: काशीपुर में आज से शुरू होंगे मुकाबले, गोल्ड जीतने वाले जाएंगे मणिपुर नेशनल

अल्मोड़ा। खेल प्रेमियों के लिए अल्मोड़ा जनपद से एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने…

30 Taekwondo Players from Almora to Showcase Their Prowess at the State Championship

अल्मोड़ा। खेल प्रेमियों के लिए अल्मोड़ा जनपद से एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली ‘3rd सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026’ में इस बार जनपद अल्मोड़ा के 30 होनहार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

25

यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महा-प्रतियोगिता आज शुक्रवार 29 मई से आगामी रविवार 31 मई 2026 तक काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) स्थित लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, भल्ला फार्म प्रतापपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ी रिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।


विस्तृत जानकारी के अनुसार, ‘डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा’ के सचिव प्रदीप कुमार जोशी (ब्लैक बेल्ट) ने बताया कि जिले के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी लंबे समय से इस चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी इस बार राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले के पदकों की झोली भरेंगे


जून में मणिपुर में होने वाले नेशनल का खुलेगा रास्ता
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘इंडिया ताइक्वांडो’ के राष्ट्रीय अध्यक् नामदेव शिरगांकर के मार्गदर्शन और उत्तराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह व महासचिव श्री रविशंकर फर्स्वाण के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्वर्णिम सफलताएं अर्जित कर रहे हैं।

काशीपुर में आयोजित हो रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतेंगे, उनका चयन सीधे जून माह में मणिपुर में आयोजित होने वाली ‘आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ के लिए किया जाएगा। ऐसे में यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए नेशनल तक पहुंचने का टिकट साबित होगी।


20 दिनों के विशेष कैंप में गुरु कमल बिष्ट ने सिखाए जीत के गुर
ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक (कोच) कमल कुमार बिष्ट ने सभी जांबाज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि कड़े अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय भिड़ंत के लिए खिलाड़ियों के लिए 20 दिनों का विशेष ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस कैंप में खिलाड़ियों को न केवल एडवांस ताइक्वांडो तकनीक, किक-फाइटिंग स्किल्स और फिजिकल फिटनेस का कड़ा अभ्यास कराया गया, बल्कि उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से परिपक्व और आत्मविश्वासी बनाने के लिए स्पोर्ट्स साइकोलॉजी (खेल मनोविज्ञान) के विशेष टिप्स भी दिए गए।


मैदान में उतरने वाले अल्मोड़ा के 30 जांबाज खिलाड़ी:
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
ललित मोहन गैड़ा, काव्यांश बानी, कार्तिकेय पुरोहित, भावेश बेजेठा, रिद्धियान्शी बिष्ट, अंशिका बिष्ट, लतिका जमियाल, साक्षी रावल, सांची नेगी, मयंक सिंह गैड़ा, प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलखवाल, शिवाय आर्या, दिव्यांश बानी, अवनि बिष्ट, दीक्षा दांगी, लावण्या चौहान, मानवी बिष्ट, सृष्टि, किरन बाफिला, मानव राठौर, हिमांशु बिष्ट, सौम्य खैर, लक्ष्मी बिष्ट, निष्ठा बोरा, याशिका तिवारी, नीरज बघरी, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा एवं हर्षित बिष्ट।


दिग्गजों और खेल प्रेमियों ने जताया हर्ष, दी शुभकामनाएं
अल्मोड़ा की पूरी टीम को रवाना करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, उपसचिव अनंत बिष्ट, उपाध्यक्ष किरण जोशी, सदस्य राजेंद्र सिंह राणा, श्रीमती मीरा रावल, आशीष वर्मा, दीपक वर्मा, कुन्दन कुमार बिष्ट (मंडल उपाध्यक्ष हवालबाग), गिरीश मल्होत्रा, महेंद्र सिंह बिष्ट, रवि रौतेला, हरीश कनवाल तथा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट आदि ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों की सफलता की कामना की है।

Leave a Reply