पनुवानौला कस्बे में अब जाम हुआ आम, व्यापार प्रभावित, लोग परेशान

कस्बे में जरूरी है पार्किंग जागेश्वर के इस मुख्य मार्ग पर शौचालय नहीं होने से पर्यटक, राहगीर और महिलाएं हो रही परेशान पनुवानौला : जागेश्वर…

panuanaula town

25

कस्बे में जरूरी है पार्किंग जागेश्वर के इस मुख्य मार्ग पर शौचालय नहीं होने से पर्यटक, राहगीर और महिलाएं हो रही परेशान

पनुवानौला : जागेश्वर धाम के मुख्य कस्बे अल्मोड़ा पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 बी पर स्थित पनुवानौला बाजार में पार्किग नहीं होने से स्कूली बच्चो, मरीजों ,स्थानीय लोगों, राहगीरों, जागेश्वर, वृद जागेश्वर, आदि कैलाश जा रहे पर्यटकों को हर रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पार्किंग नहीं होने से वाहन चालक अपनी गाडियां, टैक्सियां मुख्य मार्ग पर ही खड़ी करने को मजबूर हैं ,जिससे पनुवानौला बाजार में हर रोज ट्रैफिक जाम से सभी परेशान हो चुके है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पनुवानौला एक प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र होने के साथ -साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों एवं जागेश्वर , वृद्ध जागेश्वर एवं सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ जिला को जोड़ने वाला मुख्य पड़ाव भी है।


यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन निर्धारित टैक्सी स्टैण्ड नहीं होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों का बहुत लम्बा जाम लग जा रहा है।


इस जाम से सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बैंकों में आ रहे बुजुर्गो, एवं आपातकालीन वाहनों एम्बुलेंस, पानी के टैंकरों और यहां से गुजरने वाले फायर ब्रिगेड गाड़ियों एवं स्थानीय व्यापारियों को हो रहा है।


स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि यहां पनुवानौला मुख्य बाजार के पास वन चौकी तक 2023 में मुख्यमंत्री ने पार्किंग की घोषणा की थी। जो अभी भी फाईलों मे घुम रही है। इसकी अनेक बार एनएच, राजस्व विभाग, जिला प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण और वन विभाग अल्मोड़ा एवं पेयजल निर्माण निगम रानीखेत द्वारा संयुक्त रिपोर्ट की जा चुकी है।

जबकि इस समयस्या से प्रशासन,पुलिस के अधिकारी भी अच्छी तरह वाकिफ हैं और खुद भी अनेक बार इस जाम में हलकान हो चुके है,परन्तु समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है ।


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लगातार लग रहे इस जाम से ग्रामीण भी बाजार आने में डर रहै है।
वहीं टैक्सी चालकों, वाहन स्वामियों का कहना है कि बाजार में कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से वो भी मजबूर हैं।
स्थानीय व्यापारियों,लोगों एवं वाहन स्वामियों ने प्रशासन से अपील की है कि इसका स्थायी समाधान के लिए पुर्व से मुख्यमंत्री घोषणा में जो पनुवानौला बाजार के समीप से वन विभाग चौकी तक जो भूमि है, उस पर मल्टी पार्किंग निर्माण हो जाय और वही पर हाईटैक शौचालय की व्यवस्था हो तो जाम से भी मुक्ति मिलेगी और महिलाओं एवं पर्यटकों को समुचित सुविधाएं मिल सकेगी ।


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले मुख्य बाजार पनुवानौला में हर घंटे में जाम लगना आम बात हो गयी है ,स्थिति ये है कि कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए पार्किंग का यथाशीघ्र निर्माण होना अति आवश्यक है ।


व्यापार मंडल पनुवानौला के अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता ने कहा कि पनुवानौला में पार्किंग बहुत आवश्यकीय है, कभी-कभी स्कूली बच्चों को सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है जिससे कि बच्चों को खतरा बना रहता है ,जल्द ही पार्किंग का निर्माण होना जरूरी है ।

Leave a Reply