shishu-mandir

Uttarakhand breaking: omicron का खतरा, उत्तराखंड में विदेश से आए 240 लोग लापता, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Corona के नए variant omicron के खतरे के बीच देहरादून में विदेश से लौटे लोगों ने system की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि देहरादून में ही पिछले 40 दिन में लौटे 224 लोग ‘लापता’ हो गए हैं। उनसे health department का संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी का नंबर बंद है तो किसी ने गलत नंबर दिया हुआ है। वहीं कई के पते भी गलत निकल रहे हैं। अब health department की ओर से ऐसे लापता लोगों की list पुलिस को सौंपी गई है।

new-modern
gyan-vigyan


saraswati-bal-vidya-niketan

Omicron के कारण भारत में यहां लगा कर्फ्यू, इतने दिन रहेगा कर्फ्यू


LIU एवं स्थानीय पुलिस की सहायता से ऐसे लोगों को अब खोजा जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि एक नवंबर से अब तक जिले में 632 लोग पहुंचे हैं। इनकी list भारत सरकार से मिली है। Surveillance team उन्हें trace कर isolate कर रही है। चिकित्सकों की एक team भी उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है।

बड़ी खबर : omicron का कहर,आज देश में मिले इतने संक्रमित,बना हुआ है खतरा


लेकिन इनमें से 224 लोग trace नहीं हो पा रहे हैं, जो विभिन्न देशों से लौटे हैं। कई ने नंबर गलत, तो कई ने अधूरे नंबर लिखवाए हैं और address भी गलत दिया है। अब LIU की मदद ली गई है ताकि ऐसे विदेश से लौटे नागरिकों को ढूंढा जा रहा है।

omicron की दहशत के बीच केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को दिये यह निर्देश


सभी की corona जांच जरूरी


DSO डा. दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार के आदेशानुसार विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन तक घर में quarantine रहना है। उसके बाद आठवें दिन corona जांच कराई जानी है। report यदि negative भी आती है तो सात दिन के लिए उसके बाद भी isolation में रहना होगा। सभी यात्रियों से कहा जा रहा है कि वो 8वें दिन ही test कराएं।

बड़ी खबर : omicron में ये लक्षण है अलग, पिछले वेरिएंट में नही थे ये लक्षण


Genome sequencing को samples भेजें


Labs, hospitals के द्वारा Genome sequencing के लिए sample न भेजे जाने पर IDSP की ओर से दोबारा reminder भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि Genome sequencing पर ही अब focus किया गया है। सभी positive पाए गए लोगों के sample Genome sequencing के लिए भेजे जाएं, ताकि corona के variant की पहचान की जा सके।


यहां कर सकते हैं संपर्क


जिला सर्विलांस अधिकारी डा. दीक्षित ने कहा कि विदेश से लौटे लोग उनके mobile number 9411559850 या helpline number 104 पर संपर्क कर सकते हैं। लोगों को corona के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कोरोना के केस कम जरूर आ रहे हैं, लेकिन corona खत्म नहीं हुआ है।