shishu-mandir

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की नाम वापसी — उपाध्यक्ष पद पर तीन ने लिया नाम वापस, अध्यक्ष पद पर मैदान में डटे हैं तीनों उम्मीदवार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

त्तरा न्यूज डेस्क— अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सात में से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। कांग्रेस से जुड़े उपाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार अभी भी मैदान में हैं। कांग्रेस पृष्ठभूमि के दो प्रत्याशी मैदान में होने से चुनाव के त्रिकोणीय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सोमवार को ​जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर नाम वापसी थी। इस दौरान अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल, कांग्रेस प्रत्याशी उमा बिष्ट और कांग्रेस से बगावत कर नामांकन करा चुके युंका जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा में से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब मैदान में तीनों प्रत्याशियों के डटे होने से मुकाबला रोचक हो गया है।

उपाध्यक्ष पद पर यूकेडी के प्रत्याशी शिवराज बनौला, भाजपा से जुड़ी पिंकी करगेती और देवेन्द्र सिंह रावत ने अपना नाम वापस ​ले लिया। अब मैदान में कांग्रेस से जुड़े देवेन्द्र बिष्ट डिंपल, मनोज कुमार, भाजपा के नंदन सिंह नेगी निक्कू और यूकेडी से जुड़ी कांता रावत सहित चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। चुनाव में 45 सदस्यीय निर्वाचित सदस्य अपनी बोर्ड चुनेगे।

अध्यक्ष पद पर तीनों प्रत्याशियों के जमे होने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। राजनीतिक पंडित भी इस संबंध में कुछ भी कहने से हिचक रहे हैं। यदि क्रास वोटिंग हुई तो परिणाम किसी के भी पाले में जा सकता है।

इधर पूरे दिन आज भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच मान मनौव्वत का प्रयास जारी रहा। मोहन सिंह महरा के राजनीतिक अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा सहित कई वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा में अड्डा जमाए रहे। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कोई वार्ता दोनों के बीच नहीं हो पाई थी।