अल्मोड़ा: होटल में ठहरा युवक फंदे से लटका मिला

Almora: The young man staying in the hotel was found hanging अल्मोड़ा, 10 मार्च 2023- अल्मोड़ा के एक होटल में ठहरे युवक फंदे से लटका…

Almora: The young man staying in the hotel was found hanging

अल्मोड़ा, 10 मार्च 2023- अल्मोड़ा के एक होटल में ठहरे युवक फंदे से लटका मिला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लमगड़ा के कफना, बजवाड़ निवासी 23 वर्षीय भास्कर तिवारी पुत्र पूरन चंद्र तिवारी बीते आठ मार्च को अल्मोड़ा मालरोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था।


बीते गुरुवार देर शाम तक होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्वामी को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई देखा तो युवक फांसी के फंदे में लटका मिला।


आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा । पता लगा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला।

जिसमे युवक ने माता-पिता से माफी मांगने समेत किसी युवती का जिक्र किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।