सोर वैली की पूर्व छात्रा यशस्वी ने एशियन चैम्पियनशिप में हासिल किया गोल्ड

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ की भूतपूर्व छात्रा यशस्वी जोशी ने शूटिंग की एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

विगत 9 नवम्बर से 15 नवम्बर तक दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई पन्द्रहवीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में पिथौरागढ़ निवासी यशस्वी जोशी पुत्री मनोज जोशी ने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मैडल प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर उनके पूर्व विद्यालय सोर वैली पब्लिक स्कूल में भी खुशी का माहौल है।


इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक डा उमा पाठक ने यशस्वी जोशी को देश का गौरव बताते हुए कहा कि इन्होंने अपने राष्ट्र, प्रदेश और जनपद पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या लीलावती जोशी ने यशस्वी जोशी का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को अपने अपने खेल क्षेत्र में लगन के साथ मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त विद्यालय परिवार ने यशस्वी जोशी को बधाई देते हुए शुभकामना दी हैं।

Joinsub_watsapp