भूस्खलन के कारण घंटो बंद रहा Yamunotri Highway

कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आज मौसम साफ रहा तो Yamunotri Highway भूस्खलन के कारण घंटो बंद रहा।आज 4 मई की…

कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आज मौसम साफ रहा तो Yamunotri Highway भूस्खलन के कारण घंटो बंद रहा।आज 4 मई की सुबह को बोल्डर और मलबा हाइवे पर जा गिरा।गनीमत रही कि बोल्डर और मलबा गिरने के समय कोई वाहन वहां से नही गुजर रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे बंद होने के बाद आनन फानन में निमार्ण ऐजेंसी ने मशीनो की मदद से मलबा हटाया और यातायात सुचारू करवाया।
Yamunotri Highway भूस्खलन के कारण डेढ़ घंटे के आसपास बंद रहा। मामला आज सुबह किसाला स्लीप जोन के पास हुआ, वहीं सड़क पर बोल्डर और मलबा आने के कारण यातायात बंद हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Yamunotri Highway बंद होने से सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार देखी गई। लगभग डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद हाईवे को खोला जा सका। अभी यातायात तो जारी है लेकिन बोल्डर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा हुई सुचारू
कई दिनों की बारिश के बाद आज चटख धूप खिली हुई है। धूप​ खिलने के बाद गंगोत्री,यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो गई है।श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।