Uttarakhand: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर सीएम तीरथ ने की यह घोषणा, लोगों से की यह अपील

देहरादून, 05 जून 2021मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर पौंधारोपण…

देहरादून, 05 जून 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर पौंधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुन का पेड़ लगाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में स्थित समस्त गांवों एवं गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों, जल निकायों जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, उन सब का अगले 1 वर्ष में पुनर्जीवन किया जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलवायु परिवर्ततन सम्बन्धी कार्यों को मुख्यधारा में लाने हेतु राज्य में क्लाईमेंट बजटिंग प्रारम्भ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक -एक पौंधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने और इकोसिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा।