अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका द्वाराहाट के विधायक का पुतला

अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के विधायक का पुतला फूंका, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी…

Screenshot 2026 06 24 20 07 20 44 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

अल्मोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के विधायक का पुतला फूंका, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी की।
इसके विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतंत्र में राजनीतिक विचारधाराओं का विरोध और समर्थन स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी नेता के परिवार या दिवंगत पर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और व्यवहार में संयम रखना चाहिए, क्योंकि उनके शब्द समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।


जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने इस मौके पर कहा कि राजनीति में विचारों का संघर्ष होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर कटाक्ष।


नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिताजी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन परिवार और दिवंगतों पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति में अस्वीकार्य माना जाता है। उन्होंने विधायक से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया तो कार्यकर्ता और अधिक व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज करेंगे।


कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित, विकास और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की राजनीति करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभद्र भाषा के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमला तिवारी,मनोज सनवाल ,संदीप श्रीवास्तव ,मनोज जोशी ,सौरभ वर्मा , इन्द्रमोहन भंडारी , मनोज तिवारी, दीपा अधिकारी, ममता साह ,नीरज सांगा ,आशीष डोगरा,दीपक भंडारी ,कमल वर्मा, रेखा देवी ,दीपा जोशी, जगत तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply