shishu-mandir

यहां 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने मिलेगें 1500 रूपये

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

हिमाचल प्रदेश में अब 18 साल से ज्यादा उम्र की युवतियों और महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये की धनराशि दी जाएंगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिन एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। सीएम सुक्खू ने कहा कि अब उनकी सरकार ने पांचवी गारंटी को पूरा कर दिया और आशा है कि कांग्रेस सरकार की गांरटी पर सवाल उठाने वाले भाजपा के मित्रों को पता चल गया होगा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नही है।

पसंद है चांद तारों की दुनिया तो करनी होगी स्पेस साइंस की पढ़ाई, है बेहतरीन करियर ऑप्शन

new-modern
gyan-vigyan


शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार एक ऐतिहासिक काम करने जा रही है,इसके तहत हिमाचल में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रूपया हर माह सम्मान निधि के तौर पर दिए जाएंगे। कहा कि यह महिलाओं को दी जा रही गांरटी है,जिसका कांग्रेस ने चुनाव से पहले वादा किया था और आज इस वादे को उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है।

saraswati-bal-vidya-niketan



सीएम सुक्खू ने कहा कि इस गारंटी की घोषणा विधानसभा सत्र के आखिरी दिन की जानी थी लेकिन उस दिन हो हल्ले के बीच उन्होंने इसकी घोषणा करना उचित नही समझा। उन्होंने कहा कि यह योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना नाम से शुरू की गई है। कहा कि लाहौल स्पीति जिले में यह योजना पहले से ही शुरू कर दी गई थी और अब पूरे राज्य की लाखों महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में 10 में से 5 गांरटी को पूरा कर दिया है। कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पर हर साल 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 8 लाख से ज्यादा महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया है,इससे 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।कहा कि 1 अप्रैल 2023 से इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।