Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कब्र में दफनाने से पहले ताबूत खोलकर जिंदा बाहर निकली महिला , सदमे में आए लोग

कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। कई लोग इन घटनाओं को चमत्कार भी मान लेते है। ऐसा ही…

कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। कई लोग इन घटनाओं को चमत्कार भी मान लेते है। ऐसा ही एक चमत्कार हुआ जब एक मरी हुई महिला अपने ही अंतिम संस्कार में उठकर बैठ गई। जिस महिला को मरा हुआ समझ रहे थे, वही महिला ताबूत के अंदर से मुस्कुराती हुई बाहर आ गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेली स्टार रिपोर्ट के अनुसार ऐसी डनबर नाम की महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था। जिसको मृत घोषित कर दिया था। जिसके लिए 6 फीट का कब्र भी खोद दिया गया था। महिला को दफनाया जाना था लेकिन इस बीच ऐसा कुछ हुआ की जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। महिला को कब्र में दफनाने से पहले ही उठ कर बैठ गई। महिला की उम्र 30 वर्ष थी।

जिन्हें मिर्गी के दौरे के बाद मरा हुआ घोषित कर दिया था। जैसे ही महिला को ताबूत खोलकर कब्र में दफनाया जाना था वैसे ही वह उठकर बैठ गई। इस दौरान लोग सदमे में आ गए। लोगों को लगा कि सामने कोई भूत है कब्र खोदने वाले भी चौक गए। Buried alive की एक रिपोर्ट के अनुसार कब्र खोद रहे 3 मजदूर ऐसे चौक कर कब्र में गिर पड़े।

इस दौरान एक की पसलियां तक टूट गई जिसको अस्पताल लेकर जाना पड़ा। जबकि दो अन्य उसके ऊपर जा गिरे। इतना ही नहीं बल्कि अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग भी डर से वहां से भाग गए महिला की खुद की बहन भी वहां से भाग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 1915 में अमेरिका के साउथ कैरोलिना में हुई थी। जिसके बाद 47 साल तक वह महिला जिंदा रही और 1955 में उनकी मौत हुई।