shishu-mandir

‘संविधान बचाओं, देश बचाओ’ के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, महंगाई, सीएए व एनआरसी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। ‘संविधान बचाओं, देश बचाओ’ के संदेश के साथ शनिवार को कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यालय से माल रोड होते हुए चौघानपाटा गांधी पार्क तक यह पदयात्रा निकाली गई। जिसके बाद देश में बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई, सीएए व एनआरसी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

saraswati-bal-vidya-niketan


धरने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है लोगों में हाहाकार मचा हुआ है दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है लेकिन केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है आम आदमी मंहगाई से त्रस्त है।

वहीं, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये के चलते देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा है भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। नगरध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि अच्छे दिनों का वायदा कर सत्तासीन हुई भाजपा अपने वायदों को पूरा करने में नाकामयाब साबित हुई है आज भाजपा के दोहरेपन को देश की जनता भलीभांति समझ चुकी है जिसका जवाब जनता 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को देगी। इस दौरान अन्य कई वक्ता नागरिकता संसोधन कानून, बेरोजगारी, एनआरसी व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।

पदयात्रा व धरने से पूर्व कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135वां स्थापन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे कार्यालय के बाहर झंडा रोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीतांबर पांडेय ने सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस क आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ​नगरध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ​लता तिवारी, प्रताप सत्याल, तारा चंद्र जोशी, दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, वैभव पांडेय, परितोष जोशी, हाजी नूर अकरम खान, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, विनोद वैष्णव, प्रीति बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, अमित बिष्ट, तारा तिवारी, पुष्पा पांडेय, कवींद्र पंत, दीपक पांडेय, शेखर पांडेय, दीपा त्रिपाठी, गौरव जसवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….