एसएसजे के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने दिया इस्तीफा

सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर…

Screenshot 2026 07 21 08 31 07 09 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

25
26

सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।


उन्होंने लिखा है कि,”मैं आज के समय में देशभर के विद्यार्थियों के साथ जो परिस्थितियाँ बन रही हैं, उन्हें देखकर इस पद पर बने रहना उचित नहीं समझता। ऐसे माहौल में मेरे लिए केवल पद पर बने रहना स्वीकार्य नहीं है।


मेरा विश्वास है कि शिक्षा का वातावरण स्वतंत्र, सुरक्षित और विद्यार्थियों के हित में होना चाहिए। मैं इस उद्देश्य के लिए अपनी आवाज़ उठाता रहूँगा और अपनी पूरी क्षमता से संघर्ष करता रहूँगा।”


उन्होंने लिखा है कि “मैं लोकेश सुप्याल हूँ। मैं एक सैनिक का बेटा और भाई हूँ। देश की सेवा और उसके हितों के लिए हमेशा खड़ा रहूँगा। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में Student Union President के पद पर बने रहना मेरे सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।


फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि औपचारिक इस्तीफा वह आज देंगे लेकिन जब छात्र संघ पदाधिकारियों की बात सुननी नहीं है तो छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव करना है क्यों है, उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा जरूर दिया है लेकिन छात्र हितों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

723244

Leave a Reply