पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में भी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

पिथौरागढ़ सहयोगी, 15 मार्च 2021 Pithoragarh– बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की 2 दिवसीय हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 15 मार्च 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Pithoragarhबैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की 2 दिवसीय हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर बैंकों में कामकाज ठप रहा।

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया और निजीकरण करने की सरकार की कोशिशों के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े…..

Pithoragarh हर्षोल्लास से मनाया बसंत के आगमन का पर्व फूलदेई

Pithoragarh- अभाविप (ABVP) की दयानंद इंटर कॉलेज में कार्यकारिणी घोषित

जिला मुख्यालय में एसबीआई, ग्रामीण बैंक व अन्य बैंक कर्मचारियों ने काम बंद कर बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के कदम को जन विरोधी करार दिया। हड़ताल के चलते सोमवार को लाखों-करोड़ों का लेन-देन प्रभावित रहा।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/