shishu-mandir

Nainital- केएमवीएन कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

हिमानी बोहरा

new-modern
gyan-vigyan

नैनीताल (Nainital)। सोमवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया तथा मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

saraswati-bal-vidya-niketan

अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर अनेक बार प्रबंध निदेशक वह निगम के अध्यक्ष से कर्मचारी संगठन वार्ता कर चुका है। लेकिन आज तक कोई निर्णय न निकल पाने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ रहा है उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 2001 से लेकर 2008 तक संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, तथा उनका वेतन 12 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए, साथ ही मृतक आश्रितों के परिजनों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए, निगम में नियुक्त हुए कर्मचारियों को पद नाम दिया जाए, निगम की वरीयता सूची को जारी किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 20 लाख तक का बीमा दिया जाए, तथा निगम के किसी भी आवास ग्रह को निजी हाथों में ना दिया जाए आदि मांगे शामिल है।

यह भी पढ़े…..

Nainital अनेक लोगो ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Nainital आम आदमी पार्टी ने उठाई यह मांग

महामंत्री गुमान सिंह, संयोजक दिनेश सनगुड़ी रमेश टम्टा, महेश कांडपाल, कंचन चंदोला, हिम्मत बिष्ट, सूरज बिष्ट, रमेश कपकोटी, संजय कुमार, आनंद सिंह, नवीन भंडारी, विनोद तिवारी, हरीश पुनेठा, विक्रम साह, मंजुल सनवाल, भगवती लोहनी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/