shishu-mandir

शाबाश: मारुति मार्शल आर्ट एकेडमी के 19 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जिलास्तरीय प्रतियोगिता में झटके 19 गोल्ड

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता में एक बार फिर मारुति मार्शल आर्ट—कराटे के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। अल्मोड़ा व रानीखेत के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण, 5 रजत तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 19 खिलाड़ियों का चयन राजस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

saraswati-bal-vidya-niketan

बीते 23 व 24 दिसंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता यहां जिला पंचायत स्थि​त मारुति मार्शल आर्ट एकेडमी में संपन्न कराई गई। जिसमें अल्मोड़ा व रानीखेत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन व कड़ी मेहनत के बल पर मारुति मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण (17 अल्मोड़ा व 2 रानीखेत), 5 रजत पदक व 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।

नीरज जलाल, नितिश कुमार, तुनश्री आर्या, योगेश मेहता, आयुष बिष्ट, हिमांशु गैड़ा, सूरज, निखिल आर्या, खुशी बिष्ट, प्राची आर्या, एकता बिष्ट, अंजलि तिवारी, अं​जलि गोस्वामी, मल्य जोशी, हर्ष जोशी, अभय जलाल, दिव्यांशु पाठक, आदित्य व सुमित का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जबकि भावेश कुमार, ओम रावत, दिविक पाली, गौरव जीना तथा अभय कुमार ने द्वितीय तथा मंयक बिष्ट, नितिन मेहता व जय सनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निर्णायक की भूमिका आर.के. जोशी, कोच यशपाल भट्ट, सरिता गैड़ा, कमल बिष्ट, गोपाल चम्याल ने सहयोग प्रदान किया। मारुति मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….