shishu-mandir

सीएए के समर्थन में उतरे हिजामं कार्यकर्ता— कहा, अभिव्यक्ति के नाम पर कुछ लोग कर रहे देश को तोड़ने का काम, विरोध करने वालों के खिलाफ की नारेबाजी

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी हाल ही में लागू हुए नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में उतर आए है। गुरुवार को हिजामं के सदस्यों ने कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ अराजक तत्व अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश को तोड़ने का कार्य कर रहे है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोपहर में यहां गांधी पार्क के पास चौघानपाटा में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हुए। इस दौरान सीएए के पक्ष में भी नारेबाजी की। जिला संगठन मंत्री मोहित देशवाल ने कहा कि इस कुछ लोग इस सीएए का विरोध कर रहे है वह देश विरोधी ताकतों के इशारों पर कार्य कर हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश में रह रहे अल्पसंख्यकों को कोई नुकसान नहीं है।

जिलाध्यक्ष अभय साह ने कहा कि इस कानून के आड़ में जो लोग विरोध व हिंसा फैला रहे है वह वामपं​थियों की सोची समझी चाल है। साह ने कहा कि हिजामं ऐसी विचारधारा के लोगों का विरोध करता है। प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी ने कहा कि इस कानून के तहत दूसरे देशों में प्रताड़ित विभिन्न धर्म से जुड़े लोगों को भारत की नागरिकता मिलेगी। किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।

कार्यक्रम में नगरध्यक्ष दीपसुंदर बिष्ट, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, जिलाध्यक्ष वीरांगना वाहिनी विद्या लटवाल, बिंदु भंडारी, मानसी पालीवाल, निशा बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अंकुर बिष्ट, सचिन बोरा, सचिन डंगवाल, आशीष जोशी, योगेश मेहता, हरीश जोशी, आदित्य गुरुरानी, शुभम पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….