उत्तराखंड में फिर से बदल रहा है मौसम का मिजाज, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Smriti Nigam
2 Min Read

Dehradun – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला-जुला दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो कहीं धूप भी दिखाई देगी। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

new-modern

आज का मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी किया गया है जिसके मुताबिक बुधवार 24 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी होगी। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही कहीं कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया राज्य के अधिकांशों हिस्सों में अगले तीन दिन यानी 26 मार्च तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा वहीं राज्य में 27 मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।