धन्यवाद अल्मोड़ा- आगे आए लोग और कारंवा बढ़ता गया, विक्रम की मदद को उठे कई हाथ 24 घंटे में एकत्र हुई 80 हजार की धनराशि

अल्मोड़ा-: अंदरूनी चोट लगने के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा के खूंट निवासी विक्रम की मदद के लिए कई लोग आगे आए…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा-: अंदरूनी चोट लगने के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा के खूंट निवासी विक्रम की मदद के लिए कई लोग आगे आए है, एक गरीब बच्चे की जान बचाने के लिए यहां के लोगों ने मानवीयता की मिसाल पेश की है| 24 घंटे में ही लोगों ने अपने स्तर से करीब 80 हजार की धनराशि जमा कर किशोर की माता मोहिनी देवी के खाते में जमा करा दी है| मदद का सिलसिला अभी जारी है, हर इंसान ने अपने स्तर से मदद की है,  धनराशि जो भी हो मदद के जज्बे ने दिखा दिया कि मानवता अभी जिंदा हैं और सीने में जिंदादिल दिल धड़कता है | इस मदद ने दिखा दिया है ईश्वर है और इन्हीं मददगारों के दिल में बसता है| हर कोने से विक्रम को मदद मिली है, चाहे नगर हो उसका गांव खूंट हो,  भिकियासैंण हो, कोसी कस्बा या सेराघाट इसके अलावा रोजी रोटी के लिए बाहर गए प्रवासियों के अलावा सामाजिक संस्था सभी ने अपने स्तर से जो मदद की है वह सराहनीय है| उत्तरान्यूज भी सभी ज्ञात अज्ञात मददगारों को सलाम करता है |
विक्रम की मदद को जुटे सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र वर्मा ने बताया कि विक्रम को अभी होश नहीं आया है, वह कभी कभी आंखे खोल रहा है,  उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे जौलीग्रांट अस्पताल को रैफर किया जाना है,  उन्होंने भी लोगों की त्वरित मदद पर लोगों का आभार जताया है |
——
यह हैं कुछ मददगार जिनकी खुद की पहल से मदद की राशि पूंजी में परिवर्तित हुई|
——
उम्मीद सस्था —–      10000.00
गंगा स्टोन क्रेशर   भिकियासैंण-     5000.00
संजीव अग्रवाल टीटू  अल्मोड़ा -5000.00
संजय वर्मा अल्मोड़ा। 5000.00
कमल वर्मा  अल्मोड़ा 2000.00
ललित वर्मा हवालबाग1000.00
हिमांशु शाह अल्मोड़ा 1000.00
लोकेश वर्मा अल्मोड़ा 1000.00
प्रदीप जोशी अल्मोड़ा
अन्य सहयोगियों को भी हम व्यक्तिगत रूप से नमन करते हैं |

25

मदद के लिए बैंक खाते का विवरण इस प्रकार है

मोहनी देवी
खाता संख्या 3512438645
IFSC CBIN0281528
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
मोबाईल नंबर 7500685052
———
उत्तरा न्यूज भी दुख की इस घड़ी में विक्रम के साथ है और अपील करता है कि अपनी सामर्थ्य अनुसार इस परिवार की आर्थिक मदद करें आपका छोटा सा आर्थिक सहयोग इस किशोर की जिंदगी बचा सकता है |
—–